सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3.10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2020

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3,10,362.26 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 2,390.40 अंक या 7.63 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 73,753.12 करोड़ रुपये बढ़कर 7,56,049.23करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 58,499.9 करोड़ रुपये बढ़कर 3,32,050.84 करोड़ रुपये पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 35,213.71 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,49,354.06 करोड़ रुपये रहा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 31,506.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,30,006.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 29,180.58 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,45,959.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसी तरह इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 24,659.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,05,029.05 करोड़ रुपये रहा। 

इसे भी पढ़ें: आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित, हालात सुधरने में लगेगा एक साल से अधिक का समय

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र

Pitru Paksha में Purnima Shraddh पर तर्पण और Panchabali की पूरी विधि

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे