IT, वित्तीय कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स 279 अंक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

मुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली का जोर रहने से बृहस्पतिवार को बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 279 अंक चढ़कर 37,393.48 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी एक बार फिर 11,250 अंक के स्तर को पार कर गया। सुबह से ज्यादातर समय बाजार दबाव में था पर अंतिम घंटे में लिवाली से प्रमुख सूचकांक अचानक तेजी में आ गए। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक कारोबार के दौरान ऊंचे में 37,518.94 अंक और नीचे में 37,052.30 अंक तक जाने केबाद समाप्ति के समय 278.60 अंक यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 37,393.48 अंक पर बंद हुआ। 

इसी प्रकार 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100.10 अंक यानी 0.90 प्रतिशत बढ़कर 11,257.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान दिन में यह ऊंचे में 11,281.55 और नीचे में 11,143.35 अंक के दायरे में रहा। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में बजाज फाइनेंस 3.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा फायदे में रहा।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में नौ दिन की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा

कंपनी का मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा 50 प्रतिशत उछलकर 1,114 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।इसके अलावा टाटा मोटर्स, इनफोसिस, वेदांता, ओएनजीसी, पावरग्रिड, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआईसी बैंक, कोटक बैंक, स्टेट बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 3.48 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। इसके विपरीत यस बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 4.07 प्रतिशत घटा है। गिरने वाले अन्य शेयरों में भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया, आईटीसी, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, एचडीएफसी, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयरों में 1.87 प्रतिशत तक की गिरावट रही। 

प्रमुख खबरें

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन