सोमवार की रिकॉर्ड गिरावट के बाद जानिए क्या रहा बाजार का हाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

मुंबई। शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सूचकांक सें बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी देखी गई और इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 308 अंक चढ़ने के बाद बढ़त की रफ्तार कायम नहीं रख सका और खबर लिखे जाने तक 72.14 अंकों या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,707.09 पर था। एनएसई का निफ्टी सूचकांक 22.20 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़कर 10,473.65 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक और पावर ग्रिड शामिल थे।दूसरी ओर आईटीसी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंसोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें: पहले Coronavirus और अब Yes Bank ने की शेयर बाजार की हालत खास्ता, सेंसेक्स 894 अंक डूबा

पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 1,941 अंकों की गिरावट आई थी और एनएसई निफ्टी 538 अंक टूट गया था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सकल आधार पर 6,595.56 करोड़ रुपये की बिक्री की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने4,974.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बाजार मंगलवार को होली के अवसर पर बंद था।

इसे भी देखें- Coronavirus से दुनियाभर के शेयर बाजारों में कोहराम, निवेशकों के लाखों-करोड़ों डूबे

प्रमुख खबरें

Ajinkya Rahane Test Debut as Commentator: मैदान के बाद अब Commentary Box में दिखेगा भारतीय दिग्गज का जलवा

BCCI की पहल, Afghanistan क्रिकेट को मिला सहारा, Delhi में भारत के खिलाफ होंगे T20I मैच

आरक्षण पर Devendra Fadnavis का बड़ा बयान, कहा Constitution के दायरे में ही मिलेंगे हक, किसी के साथ अन्याय नहीं

The Traitors 2 में नजर आएंगी Rhea Chakraborty, शेयर किए अपने Career के शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से