एग्जिट पोल के नतीजे से पहले बाजार में आई जोरदार तेजी, सेंसेक्स 537 अंक उछला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

मुंबई। एग्जिट पोल के नतीजे आने से पहले घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को जोरदार तेजी आयी। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद बैंक तथा वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 537 अंक उछलकर 37,930 से ऊपर पहुंच गया जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी फिर से 11,400 के स्तर को प्राप्त कर लिया। विशेषज्ञों के अनुसार बाजार आम चुनावों के बाद एक स्थिर सरकार और सुधार जारी रहने की उम्मीद कर रहा है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 537.29 अर्थात 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,930.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 38,001.13 अंक के स्तर पर पहुंच गया था जबकि नीचे यह 37,415.36 अंक तक चला गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 150.05 अंक अर्थात 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,407.15 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 11,426.15 अंक से 11,259.85 अंक के दायरे में रहा।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 204 अंक टूटा, निफ्टी 11,200 अंक से नीचे आया

शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 467.78 अंक अर्थात 1.24 प्रतिशत तथा निफ्टी 128.25 अंक अर्थात 1.13 प्रतिशत मजबूत हुए। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस तथा बजाज आटो के शेयर 6.09 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुए। इसका कारण कंपनी का तिमाही वित्तीय परिणाम बेहतर रहना है। इसके अलावा हीरो मोटो कार्प, मारुति, कोटक बैंक, एचडीएफसी, एचयूएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, एसबीआई, इंडसइंड बैंक तथा एशियन पेंट्स भी लाभ में रहे। इसमें 4.26 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में नौ दिन की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा

दूसरी तरफ यस बैंक, वेदांता, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, सन फार्मा, टीसीएस और एनटीपीसी में 2.36 प्रतिशत तक की गिरावट आयी। रविवार को आने वाले एग्जिट पोल के परिणाम आने से पहले निवेशकों ने बैंक तथा वाहन कंपनियों के शेयरों की लिवाली की जिससे बाजार को गति मिली। सेंट्रम ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शोध प्रमुख (संपत्ति) जगन्नाथम थुनूगुंटला ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर जारी अनिश्चितता के बावजूद बहुप्रतीक्षित एग्जिट पोल से पहले भारतीय बाजार ने शानदार मजबूती दिखाीय है।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक रुख से शुरुआती कारोबार में गिरावट, यहां देखें निफ्टी और सेंसेक्स

उन्होंने कहा कि रविवार को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव से पहले चौतरफा लिवाली देखी गयी। यह बताता है कि बाजार को एग्जिट पोल में स्थिर सरकार बनने के संकेत मिलने की उम्मीद है। दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में जापान के शेयर बाजारों में तेजी रही। वहीं अमेरिका-चीन व्यापार टकराव के कारण चीन तथा दक्षिण कोरिया के बाजारों में गिरावट का रुख रहा। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की