तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 700 अंक की छलांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2020

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने पर घरेलू बाजारों में भी मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई।वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 700 अंक उछल गया। कारोबार के शुरुआती दौर में ही 30-शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 725.86 अंक यानी 2.18 प्रतिशत बढ़कर 33,954.66 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले यह 34,022.01 की ऊंचाई को छू चुका था।इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 201.10 अंक यानी 2.05 प्रतिशत बढ़कर दस हजार के पार निकलकर 10,014.80 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल ज्यादातर शेयरों में बढ़त रही।टाटा स्टील पांच प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, कोटक बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में बढ़त रही।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस