सेंसेक्स शुरुआत में 80 अंक ऊपर, एशियाई बाजारों से तेजी के संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

मुंबई। मुंबई बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआत में 80 अंक ऊपर चल रहा था। आर्थिक वृद्धि के कमजोर आंकड़ों, रुपये की कमजोरी और कच्चे तेल के भाव में उछाल के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार की शुरूआत तेज रही। बाजार सूत्रों के अनुसार चीन के औद्योगिक क्षेत्र के उत्पादन आंकड़ों में सुधार से प्रमुख एशियायी शेयर बाजारों में तेजी का रुझान था। इससे सुबह स्थानीय बाजार को बल मिला।

इसे भी पढ़ें: बाजार की टॉप 10 में 8 कंपनियों का मार्केट कैपिटल 52,194 करोड़ बढ़ा

इसके विपरीत टेक महिंद्रा (2.55%)ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और सन फार्मा में गिरावट का रुझान था। शुक्रवार को सेंसेक्स 336.36 अंक या 0.82 प्रतिशत गिर कर 40,793.81 और निफ्टी 95.10 अंक या 0.78 प्रतिशत गिर कर 12,056.05 अंक पर टिका था। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2019 में आर्थिक वृद्धि दर गिर कर 4.5 प्रतिशत पर आ गयी।

इसे भी पढ़ें: जीडीपी आंकड़े आने से पहले बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 336 अंक लुढ़का

विदेशी विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले शुरू में 4 पैसे नरम हो कर 71.78 पर चल रहा था। वैश्विक बाजार में बेंट कच्चा तेल 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.23 डालर प्रति बैरल के भाव पर चल रहा था। बाजार के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशक स्थानीय बाजार में 1,892.29 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। चीन में औद्योगिक उत्पादन के बेहतर आंकड़ों के आने के बाद सोमवार को शंघाई, हांगकांग, सोल और टोक्यो के बाजारों में तेजी थी। चीन में सात महीने बाद नवंबर में कारखाना उत्पादन में सुधार दर्ज किया गया है। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है