शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक का उछाल, HDFC 4% चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंकों से अधिक की बढ़त देखने को मिली। इस दौरान एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स ने 32,056.47 के उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद कुछ हद तक बढ़त गवां दी और 113.59 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,702.31 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 32.60 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,299.35 पर था।

सेंसेक्स में बेहतर तिमाही नतीजों के चलते एचडीएफसी बैंक में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी हुई। इसी तरह इंफोसिस के शेयरों में भी तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। इसके अलावा कोटक बैंक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और आईटीसी में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 986.11 अंक या 3.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,588.72 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 273.95 अंक या 3.03 प्रतिशत उछलकर 9,266.75 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने सकल आधार पर 1,391.98 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों को बेचा। कारोबारियों के अनुसार कोविड-19 महामारी को लेकर चिंता बनी हुई है, जिससे निवेशकों को परेशानी हो रही है।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा