कोरोना वायरस संकट के बावजूद सेंसेक्स 2020-21 में 66 फीसदी से अधिक मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2021

नयी दिल्ली। शेयर बाजार ने चालू वित्त वर्ष में विभिन्न बाधाओं के बावजूद निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया। कोविड-19 संकट और अर्थव्यवस्था पर पड़े उसके प्रभाव के बाद भी बीएसई सेंसेक्स में 66 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। बाजार विश्लेषकों ने वित्त वर्ष 2020-21 को तीव्र उतार-चढ़ाव वाला वर्ष करार दिया। न केवल भारतीय बाजार बल्कि दुनिया भर के शेयर बाजारों में यही स्थिति देखने को मिली। गिरावट से उबरते हुए तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में चालू वित्त वर्ष में अबतक 19,540.01 अंक यानी 66.30 प्रतिशत उछाल आ चुका है। चालू वित्त वर्ष में उतार-चढ़ाव को देखते हुए बाजार में यह तेजी काफी महत्वपूर्ण है। बीएसई सेंसेक्स पिछले साल तीन अप्रैल को 27,500.79 अंक के न्यूनतम स्तर तक चला गया था। लेकिन बाद में इसमें तेजी आयी और यह 16 फरवरी, 2021 को 52,516.76 अंक के अबतक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजय कुमार ने कहा, ‘‘लॉकडाउन से जुड़ी पाबंदियों में ढील दिये जाने तथा अर्थव्यवस्था के तेजी से पटरी पर आने के मामले में प्रगति के साथ शेयर बाजार में तेजी आयी। टीके की खोज से जो एक भरोसा जगा, उससे बाजार में और तेजी आयी। वैश्विक स्तर पर नवंबर में शेयर बाजारों में जोरदार तेजी आयी।

इसे भी पढ़ें: सरकारी खातों के लेन-देन को पूरा करने के लिये 31 मार्च को विशेष समाशोधन परिचालन करेंगे बैंक

विजयकुमार ने कहा, ‘‘अब बड़ी चिंता भारत में कोविड मामलों में दोबारा से तेजी जबकि यूरोप के कुछ भागों में तीसरी तेजी को लेकर है। हालांकि इसका उतना प्रभाव पड़ने की आशंका नहीं है। इसका कारण तेजी से टीकाकरण अभियान का चलाया जाना है। इससे फिर से पूर्ण रूप से ‘लॉकडाउन’ की आशंका नहीं हैं केवल सीमित स्तर पर पाबंदियां लगायी जा सकती हैं।’’ आने वाले समय के बारे में उन्होंने कहा कि बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व 2023 तक ब्याज दरों को शून्य के करीब रखने को प्रतिबद्ध है। मिश्रा के अनुसार बाजार के लिये धारणा पर असर पहले ही पड़ चुका है। ‘‘हालांकि हमें बाजार में घबराने वाली स्थिति नजर नहीं आती। क्योंकि निवेशक इस बात से वाकिफ हैं कि सरकार का जोर अब अर्थव्यवस्था को तेजी से पटरी पर लाने पर है। आने वाले समय में टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी, इससे भी दबाव और कम होगा।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में