'संवेदनशील मामले का किया जा रहा राजनीतिकरण', Rahul Gandhi के मणिपुर दौरे पर BJP का तंज

By अंकित सिंह | Jul 08, 2024

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी मणिपुर पहुंचे है। वह यहां राहत शिविरों का दौरा करेंगे और आज शाम मणिपुर के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। हालांकि, इसको लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने दावा किया है कि संवेदनशील मामले पर राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मणिपुर एक संवेदनशील मुद्दा है। वहां शांति लाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं...संसद में क्या हंगामा मचा?

इसे भी पढ़ें: 'मोदी की चीनी गारंटी', भारत-चीन सीमा विवाद पर मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना, लद्दाख सांसद का भी आया बयान

 कांग्रेस नेता ने असम के फुलर्टल स्थित थलाई इन यूथ केयर सेंटर में एक राहत शिविर का दौरा किया, जहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद राहुल ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि असम में बाढ़ से हुई भीषण तबाही दिल दहला देने वाली है - 8 साल के अविनाश जैसे मासूम बच्चों को हमसे छीन लिया गया।  राज्य भर के सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उन्होंने कहा कि असम कांग्रेस के नेताओं ने मुझे जमीनी स्थिति से अवगत कराया: राहुल ने दावा किया कि अब तक राज्य में 60+ मौतें हुई हैं, 53,000+ विस्थापित जबकि 24,00,000 प्रभावित हुए है। ये आंकड़े भाजपा की डबल इंजन सरकार के घोर और गंभीर कुप्रबंधन को दर्शाते हैं जो "बाढ़ मुक्त असम" के वादे के साथ सत्ता में आई थी।

प्रमुख खबरें

झारखंड में Congress ने शुरू किया लोकतंत्र बचाओ सप्ताह, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

INDIA Alliance CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर अड़ा, KC Venugopal का BJP पर तीखा हमला

Suvendu Adhikari का दावा, Bengal से TMC का नाम और निशान मिट चुका

Latur में छात्रों का प्रदर्शन, Abhijit Deepke पर NEET पेपर लीक मुद्दा छोड़ने का आरोप