Wimbledon में फिर दिखेगा Serena Williams का जलवा, बहन Venus के साथ Doubles में भी दिखाएंगी दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2026

सात बार की विम्बलडन एकल चैंपियन सेरेना विलियम्स सोमवार से शुरू हो रहे इस ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की 20 वर्षीय माया जॉइंट से भिड़ेंगी। यह लगभग चार वर्षों के अंतराल के बाद इस टूर्नामेंट में उनका पहला एकल मुकाबला होगा। इस 44 वर्षीय दिग्गज को घसियाले कोर्ट पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए लिए वाइल्ड कार्ड मिला है। वह एकल के अलावा अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स (46) के साथ युगल स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगी।

पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा चैंपियन और विश्व नंबर एक यानिक सिनर शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि महिला वर्ग में एरीना सबालेंका को शीर्ष वरीयता मिली है। विम्बलडन की वरीयताएं एटीपी और डब्ल्यूटीए रैंकिंग के आधार पर निर्धारित की जाती हैं। ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सातवीं वरीयता दी गई है।दो बार के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण इस वर्ष के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। विम्बलडन का मुख्य मुकाबला सोमवार से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़ी Congress, देश भर में किया विरोध प्रदर्शन

CPI ने पटना में निकाला मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

Pitru Paksha में ऐसे तैयार करें श्राद्ध की थाली, खीर-पूड़ी के साथ रखें पितरों की पसंदीदा डिश

भारत चल पड़ा है नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर