रूसी वैक्सीन Sputnik-V का निर्माण करेगा सीरम इंस्टीट्यूट, DCGI ने दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

नयी दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को भारत में निश्चित शर्तों के साथ अध्ययन, परीक्षण तथा विश्लेषण के लिए कोविड-19 रोधी टीके स्पूतनिक वी के उत्पादन की मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुणे स्थित कंपनी ने अपने लाइसेंस प्राप्त हडपसर केंद्र में स्पूतनिक वी के उत्पादन के लिए रूस के गेमालिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायलॉजी के साथ साझेदारी की है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट को भारत में कुछ शर्तों के साथ उसके लाइसेंस प्राप्त हडपसर केंद्र में अध्ययन, परीक्षण तथा विश्लेषण के लिए स्पूतनिक वी कोविड-19 टीके के उत्पादन की मंजूरी दे दी है।’’ कंपनी ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को डीसीजीआई को आवेदन दिया था। डीसीजीआई द्वारा तय शर्तों के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट को उसके और मॉस्को के संस्थान के बीच समझौते की प्रति जमा करनी होगी।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी