मई में सेवा क्षेत्र के 16 उप-क्षेत्रों में दर्ज हुई सकारात्मक वृद्धि, आवास और खाद्य सेवाएं रहीं शीर्ष पर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

नयी दिल्ली, 29 जुलाई सरकार ने बुधवार को सेवा उत्पादन सूचकांक का दूसरा उप-क्षेत्रीय परीक्षण सूचकांक जारी किया। इसके तहत इस साल मई में संगठित सेवा क्षेत्र के 19 उप-क्षेत्रों में से आठ उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि रही। इसमें आवास एवं खाद्य सेवा सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।

सूचकांक के मुताबिक, मई, 2026 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेवा उप-क्षेत्रों में आवास एवं खाद्य सेवाएं शीर्ष पर रहीं, जिनमें 27.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद रियल एस्टेट में 17.7 प्रतिशत, खुदरा व्यापार में 13.3 प्रतिशत, बैंकिंग में 12.1 प्रतिशत और दूरसंचार क्षेत्र में 11.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में गिरावट भी दर्ज की गई।

विमान परिवहन में 2.8 प्रतिशत, डाक एवं कूरियर सेवाओं में एक प्रतिशत और सूचना एवं प्रसारण क्षेत्र में 7.6 प्रतिशत की कमी आई। अप्रैल, 2026 के लिए सेवा उत्पादन सूचकांक का पहला परीक्षण संस्करण 14 जुलाई, 2026 को जारी किया गया था। फिलहाल मासिक सेवा उत्पादन सूचकांक को प्रायोगिक आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, परीक्षण श्रृंखला के जरिये आंकड़ों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और मजबूती की जांच की जाएगी तथा संबंधित पक्षों और उपयोगकर्ताओं से प्राप्त सुझावों के आधार पर इसमें सुधार किया जाएगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि रेलवे, बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों के सूचकांक अस्थायी मासिक आंकड़ों पर आधारित हैं, जिनमें वार्षिक आधार पर संशोधन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

महिला हूं इसलिए... अफगानिस्‍तान में अकेले घूम रही थी ट्रैवल ब्‍लॉगर, मुजाहिदीन ने पकड़ लिया! फिर...

Ganeshotsav में Maharashtra जाएं... तो जरूर करें 8 Ashtavinayak मंदिरों के दर्शन

Gurugram Hit and Run Case | CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की अध्यक्षता करेंगे Amit Shah