अधिकारियों व अन्य में राष्ट्रवाद की भावना से समृद्ध भारत के निर्माण में मदद मिल सकती है :मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2022

नयी दिल्ली| केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकारी अधिकारियों एवं अन्य नागरिकों में ‘‘राष्ट्रवाद की भावना’’ पनपने से देश को अपने आर्थिक एवं अन्य लक्ष्यों को समय से हासिल करने में मदद मिल सकती है एवं इस तरह समृद्ध भारत का निर्माण होगा।

उन्होंने पीएचडी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल द्वारा यहां कारोबार सुगमता पर आयोयित एक कार्यक्रम में कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना पर ‘क्रियान्वयन में देरी’ ‘अधिकारियों की धीमी गति’ की वजह से हुई।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले के राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘...हालांकि एक चीज है, जिसे मैं यहां जोड़ना चाहता हूं। कारोबारी गतिविधियों की तीव्र गति एवं कारोबार करने में कम से कम रूकावट का संबंध राष्ट्रवाद की भावना से भी जुड़ा है।’’

मंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना से चीजें बेहतर हो सकती हैं, अधिकारी अधिक तन्मयता से काम कर सकते हैं, यदि उनके अंदर यह भावना हो कि ‘‘वे अपने देश एवं उसकी समृद्धि के लिए यह कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि