अब ऑनलाइन मिलेंगी राशन कार्ड से जुड़ी सर्विसेज, मिल रही कई सुविधाएं

By निधि अविनाश | Sep 18, 2021

गरीब और कम आयु वर्ग के लोगों के लिए राशन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेजों में से एक माना जाता है। कई बार राशन कार्ड को अपडेट कराना पड़ता है और कभी-कभी राशन कार्ड के खो जाने के बाद उसका डुप्लीकेट कॉपी बनवाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। इन सभी बड़ी परेशानियों से अब आपको निजात मिलने वाला है। बता दें कि सरकार ने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत इन समस्याओं से छुटाकारा दिलाएगी। एक खबर के मुताबिक, अब राशन कार्ड की कोई भी समस्याओं के लिए आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जा सकते है। इस सेंटर में आप राशन कार्ड से संबधित कोई भी सेवा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि इसकी जानकारी खुद डिजिटल इंडिया ने एक ट्वीट कर दी है।

आइये आपको बता दें कि कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए राशन कार्ड होल्डर को क्या-क्या लाभ हासिल होगा

1- कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए राशन कार्ड को पूरा अपडेट कराया जा सकता है।

2- आधार सीडिंग भी कराया जा सकता है।  

3- राशन कार्ड डुप्लीकेट प्रिंट भी कराना होगा आसान।

4- अपने राशन की जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।

5-राशन कार्ड से जुड़ी कोई भी शिकायत आसानी से करा सकेंगे।

6-  अगर राशन कार्ड खो जाता है तो उसके लिए भी  कॉमन सर्विस सेंटर में आवेदन कर पाएंगे।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav