मजबूत मांग के कारण सेवा क्षेत्र की वृद्धि नवंबर में तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2022

मजबूत मांग के कारण भारत में सेवा क्षेत्र की वृद्धि नवंबर में तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। एक मासिक सर्वेक्षण में सोमवार को यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अक्टूबर में 55.1 पर था, और यह नवंबर में बढ़कर 56.4 पर पहुंच गया, जो सेवा गतिविधियों में तेज वृद्धि का संकेत देता है। गौरतलब है कि उच्च परिचालन खर्चों के बावजूद वृद्धि दर तीन महीने के उच्च स्तर पर है।

इसे भी पढ़ें: पिछले सप्ताह सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, नये कारोबार और उत्पादन में तेजी से वृद्धि के साथ भारतीय सेवा प्रदाताओं ने मजबूत घरेलू मांग का लाभ उठाना जारी रखा। सर्वेक्षण में कहा गया है, रोजगार एक ठोस गति से बढ़ा है, जो तीन वर्षों में सबसे तेज है।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी