मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया नोटिस

By अंकित सिंह | Aug 02, 2025

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धन शोधन मामले में अदालत का नोटिस भेजा गया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को वाड्रा और ईडी मामले में आरोपी के रूप में सूचीबद्ध कई अन्य व्यक्तियों और कंपनियों को नोटिस जारी किए। प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में इस मामले में तीन व्यक्तियों और आठ फर्मों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व अकाली नेता और रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत गिल भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री सैनी ने किया स्वागत

विशेष न्यायाधीश सुशांत चगोत्रा मामले में वाद्रा को नोटिस जारी करने के लिए ईडी की प्रारंभिक दलीलों पर सुनवाई कर रहे थे। ईडी ने 17 जुलाई को इस मामले में एक आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें वाद्रा का भी नाम है। ईडी ने दलील दी, ‘‘यह धन शोधन का एक स्पष्ट और अनूठा मामला है। अपराध की आय का उपयोग अचल संपत्तियां हासिल करने के लिए किया गया। साक्ष्य निर्णायक रूप से स्थापित करते हैं कि यह धन शोधन का अपराध है जहां अपराध की आय उत्पन्न होती है और उसका उपयोग किया जाता है।’’ 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प