भारत, तंजानिया के बीच स्थानीय मुद्राओं में सौदों का निपटान शुरूः जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2023

दार अल सलाम। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और तंजानिया ने स्थानीय मुद्राओं में व्यापारिक सौदों का निपटान शुरू कर दिया है जिससे दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। तंजानिया के दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने यहां उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इस अफ्रीकी देश के बीच द्विपक्षीय व्यापार बहुत तेजी से बढ़ा है और वित्त वर्ष 2022-23 में यह 6.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

इसे भी पढ़ें: Tibet-China Conflict | चीन से बातचीत के लिए हमेशा तैयार, तिब्बत की आजादी नहीं मांग रहे, दलाई लामा का आया बयान

विदेश मंत्री ने भारत और अफ्रीकी देशों के बीच आर्थिक संबंधों में आई मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का अफ्रीका के साथ कारोबार 98 अरब डॉलर का हो चुका है। इसके अलावा भारत ने अफ्रीका में 75 अरब डॉलर का निवेश भी किया हुआ है। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि अफ्रीका में निवेश और उसके साथ हमारा कारोबार दोनों ही बढ़ने वाला है। मैं इस बात से भी सहमत हूं कि समूचे अफ्रीका में मुक्त व्यापार व्यवस्था लागू हो जाने पर भारत के लिए यहां निवेश और व्यापार करना दोनों अधिक आसान हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Paper Leak Case: सरकार सीधे हमसे बात करे, Jantar Mantar पर मीटिंग के लिए तैयार CJP नेता Sourav Das

KTR ने CM Revanth Reddy को भेजा Defamation Notice, परीक्षा गड़बड़ी में नाम घसीटने पर छिड़ी कानूनी जंग

हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

अपनी पर आ गए यमन के हूती, बीच समुंदर तेल टैंकर को फूंक डाला, तड़प उठा सऊदी