भारत में कोविड संकट के बीच सेवा इंटरनेशनल 400 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2021

ह्यूस्टन (अमेरिका)। कोविड-19 की हालिया लहर के कारण चिकित्सीय ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक आपूर्तियों की कमी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए भारतीय-अमेरिकी भरसक प्रयास करने में जुटे हैं। भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने 50 लाख डॉलर चंदा जुटाने का लक्ष्य रखा है जिसमें से दो दिन के भीतर 15 लाख डॉलर पहले ही एकत्र कर लिए गए हैं। यह राशि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर की प्रतिक्रिया स्वरूप जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारत के स्वास्थ्य कर्मियों को सामग्री मुहैया कराकर मदद का निर्देश दिया

ह्यूस्टन में सेवा के प्रवक्ता गीतेश देसाई ने पीटीआई-से कहा, “सेवा इंटरनेशनल अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों द्वारा दिए जा रहे समर्थन एवं चंदे को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता है। सेवा ने 15 लाख डॉलर से अधिक चंदा जुटा लिया है जो दिखाता है कि भारतीय-अमेरिकी भारत में अपने भाइयों-बहनों के दर्द को महसूस कर रहे हैं और वे कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न इस आपदा के दौरान उनकी कुशलता के लिए चिंतित हैं।

प्रमुख खबरें

TMC सिंबल विवाद पर Rahul Gandhi का आरोप, BJP और चुनाव आयोग मिलकर छीन रहे दलों के चिह्न

TMC को ऐतिहासिक बगावत के बाद बड़ा झटका! EC ने फ्रीज किया फूल और घास चुनाव चिह्न, ममता बनर्जी ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

रूस प्रतिबंध बिल पर Raja Krishnamoorthi ने डेमोक्रेटिक पार्टी लाइन से अलग जाकर दिया वोट

US-Saudi Arabia F35 Deal | मेरिका ने सऊदी अरब के साथ ऐतिहासिक डिफेंस डील को दी हरी झंडी! $24.3 अरब में बेचेगा 48 F-35 फाइटर जेट