हैती पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरोह के सात सदस्य मारे गए, एक हेलीकॉप्टर नष्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

 हैती पुलिस ने बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार तक जारी रही मुठभेड़ में सात गिरोह सदस्यों को मार गिराया और अपने एक हेलीकॉप्टर में खराबी आने के बाद उसे नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अधिकारी सुरक्षित हैं, लेकिन उन्होंने हेलीकॉप्टर को आग लगा दी ताकि गिरोह उसका इस्तेमाल नहीं कर सकें। इससे पहले शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में गिरोह के सदस्य हेलीकॉप्टर के मलबे के पास जश्न मनाते हुए दिखे थे।

पीएनएच के प्रवक्ता गैरी डेसरोसियर्स के अनुसार, गिरोह के सात सदस्य मारे गए। पुलिस ने गोलीबारी में इस्तेमाल की गई एक ‘‘उच्च क्षमता’’ वाली बैरेट राइफल भी बरामद की है।

हाल के वर्षों में हैती में आपराधिक संगठनों का नियंत्रण बढ़ा है और अब राजधानी के 90 प्रतिशत हिस्से पर उनका नियंत्रण है। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, गिरोह हिंसा के कारण रिकॉर्ड 14 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

प्रमुख खबरें

मध्य प्रदेश में UCC लागू होगी, CM Mohan Yadav ने जनता से मांगे सुझाव

Varanasi के Busy Schedule से ब्रेक, Priyanka Chopra का पूल में दिखा रिलैक्सिंग Sunday Mood

India-Myanmar Talks: साइबर घोटालों पर PM Modi का सख्त रुख, फंसे भारतीयों की वापसी पर बनी सहमति

Mamata Banerjee का बागियों को कड़ा संदेश, Sandipan Saha और Ritabrata Banerjee TMC से निष्कासित