विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सात भारतीयों के पदक पक्के

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2022

मौजूदा युवा एशियाई चैम्पियन रवीना, विश्वनाथ सुरेश और वंशज उन सात भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने स्पेन के ला नुसिया में चल रही विश्व युवा पुरुष एवं महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के किए। अंतिम चार में जगह बनाने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में भावना शर्मा (48 किग्रा), कुंजारानी देवी थोंगम (60 किग्रा), लशु यादव (70 किग्रा) और आशीष (54 किग्रा) शामिल हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए भारत की चार महिला खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में अपने मुकाबले 5-0 के समान अंतर से जीते।

भारत के पांच पुरुष मुक्केबाजों में से तीन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। विश्वनाथ (48 किग्रा) और वंशज (63.5 किग्रा) ने क्रमशः ऑस्ट्रेलिया के जे केर और किर्गिस्तान के उमर लिवाजा पर सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की। आशीष ने स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन 4-3 हराया। इस मुकाबले की समीक्षा की गई जिसके बाद भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला सुनाया गया। भारतीय पुरुष मुक्केबाजों में दीपक (75 किग्रा) और मोहित (86 किग्रा) क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए। सेमीफाइनल बुधवार को जबकि फाइनल शुक्रवार और शनिवार को होंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर