दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में लगी भयंकर आग, सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार देर रात आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोकुलपुरी गांव के पिलर संख्या 12 के पास आग लगने की सूचना देर रात एक बजकर तीन मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियों को रवाना किया गया, तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सात झुलसे हुए शव मिले हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी