Delhi में 88 वर्ष बाद सर्वाधिक बारिश होने के बीच मेट्रो में सात लाख अतिरिक्त लोगों ने की यात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

दिल्ली में शुक्रवार को जून के महीने में 88 साल बाद सर्वाधिक बारिश हुई और इस बीच सात लाख अतिरिक्त लोगों ने मेट्रो में यात्रा की। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 69 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। डीएमआरसी में कॉरपोरेट संचार के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि शुक्रवार को मेट्रो में 69,36,425 लोगों ने यात्रा की जबकि बृहस्पतिवार कोयह संख्या 62,58,072 थी।

दयाल ने कहा कि स्टेशन परिसर के बाहर और प्रवेश-निकास बिंदुओं में मामूली जलभराव के कारण कुछ बाधाओं के बावजूद डीएमआरसी ने शुक्रवार को पूरे दिन पूरी उत्कृष्टता के साथ सेवाएं प्रदान कीं। डीएमआरसी के अनुसार इससे पहले 13 फरवरी 2024 को सबसे अधिक 71.09 लाख यात्रियों ने यात्राएं की थीं।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर