सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.41 लाख करोड़ रुपये घटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,41,628.37 करोड़ रुपये घट गया। सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियां रहीं। सप्ताह के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 47,680.78 करोड़ रुपये घटकर 11,81,218.07 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 37,579.03 की गिरावट के साथ 5,76,275.68 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसे भी पढ़ें: निजी प्रयोगशालाओं में अब 350 रुपये में होगी कोविड-19 जांच: अशोक गहलोत

इस रुख के उलट एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 10,697.4 करोड़ रुपये के उछाल से 4,64,254.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,748.69 करोड़ रुपये बढ़कर 7,87,472.56 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 123.98 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,91,902.83 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 759.29 अंक या 1.53 प्रतिशत टूट गया।

प्रमुख खबरें

Finance Ministry की सख्त निगरानी, UPI मर्चेंट चार्ज का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने के निर्देश

हिंदी सेवा का अमित दृष्टांत

ट्रंप के 100 टैरिफ पर टूट पड़े भारत-चीन, हिला डाला अमेरिका!

Bihar के ईंट-भट्ठा संचालकों के लिए OTS योजना मंजूर, मूलधन चुकाने पर ब्याज होगा माफ