पाकिस्तान में वर्षा जनित घटनाओं में सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

पेशावर। पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को वर्षा जनित दो घटनाओं में एक महिला समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। चित्राल जिले में भूस्खलन के कारण एक महिला समेत कम से कम तीन लोगों की जान चली गयी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा डनीन गांव में हुआ जहां पहाड़ी से विशाल मलबा नीचे एक मकान पर आ गया और उस मकान में रहने वाले सभी लोग मर गये।  बचाव टीम और अन्य लोगों ने मलबे से शव निकाले और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचा।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक क्रिकेट मैच किसी जंग से कम नहीं होती: सहवाग

एक अन्य घटना में बुन्ने जिले के पहाड़ी क्षेत्र में एक गाड़ी तीक्ष्ण मोड़ पर फिसलकर नीचे एक नाले में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। लोगों ने नाले से शव निकाले। रविवार को पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में वर्षा हुई थी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह