ब्राजील के साओ पाउलो में आए शक्तिशाली तूफान में सात लोगों की मौत, 14 लाख घरों की बिजली गुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2024

ब्राजील के साओ पाउलो में आए एक संक्षिप्त लेकिन शक्तिशाली तूफान के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दक्षिण अमेरिका के इस सबसे बड़े महानगर में शनिवार को लगभग 14 लाख घरों की बिजली गुल हो गई।

राज्य सरकार के अनुसार, तूफान के कारण कई हवाई अड्डों को भी बंद करना पड़ा और कई क्षेत्रों में पेयजल सेवा भी बाधित हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत उस वक्त हुई जब एक पेड़ उखड़कर एक दुकान पर गिर गया।

उन्होंने बताया कि इस तूफान के कारण साओ पाउलो के आसपास के क्षेत्रों में कम से कम छह अन्य लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों को उम्मीद थी कि वे तूफान समाप्त होने के बाद के कुछ घंटों के भीतर बिजली पारेषण बहाल कर लेंगे, लेकिन लोग शनिवार को भी अंधेरे का दंश झेलते रहे, इतना ही नहीं संबंधित अधिकारी स्थानीय निवासियों से पानी की सीमित खपत का आग्रह करते भी नजर आए। इस महानगरीय क्षेत्र में कम से कम दो करोड़ 10 लाख रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: UCC, UPI और Nandigram पर जमकर हो रही राजनीति, उलझ गया सभी दलों का गणित!

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup

Jamui Case: छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं, Bihar Minister Shravan Kumar के बयान पर बवाल

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान