म्यांमार में सैन्य तख्ता पलट का विरोध करने वालों के विरूद्ध बल प्रयोग, 7 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2021

मांडले। म्यांमार ने सैन्य तख्ता पलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बल प्रयोग करते हुए सरकार ने गोलियां चलायीं जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। देश के दूसरे बड़े शहर मांडले में चार प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है जबकि दक्षिण-मध्य म्यांमार के पयाय शहर में दो लोगों की और देश के सबसे बड़े शहर यंगून के उपनगरीय इलाके तवाने में एक व्यक्ति की मौत हुई है। सभी सात लोगों की मौत से जुड़ी सूचनाएं विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट की गई हैं। इनमें से कई में मरने वालों की तस्वीरें भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: कजाखस्तान सुरक्षा एजेंसी का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

कई अस्पतालों पर सुरक्षा बलों का नियंत्रण होने के कारण मेडिकल स्टाफ उनका बहिष्कार कर रहा है तो कई में प्रदर्शनकारी इलाज कराने नहीं जा रहे हैं। म्यांमा ने संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार कार्यकर्ता टॉम एंड्रयू ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ‘‘भरोसेमंद सूचना’’ के अनुसार म्यांमा ने सुरक्षा बलों ने कम से कम 70 लोगों की हत्या की है।

प्रमुख खबरें

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था