अमेरिका के केंटुकी में हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2025

अमेरिका में केंटुकी के लुइसविले में हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय एक विशाल मालवाहक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

घटना से जुड़े बताए जा रहे एक वीडियो में विमान के बाईं ओर आग की लपटें और घना धुआं दिखाई दे रहा है। इस दौरान विमान जमीन से थोड़ा ऊपर उठता है और फिर दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात तक मृतकों की संख्या कम से कम सात हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में से चार लोग विमान में सवार नहीं थे। केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि 11 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ को ‘‘काफी गंभीर’’ चोट आई हैं।

प्रमुख खबरें

Bareilly Police ने Maulana Maroof को किया गिरफ्तार, भगवान राम-कृष्ण पर की थी टिप्पणी

AISA अध्यक्ष Neha Bora का दावा: Jantar Mantar प्रदर्शन ने खत्म किया सत्ता का डर

Himachal Pradesh में नए Ethanol Plants और भारी प्रदूषण वाले उद्योगों पर लगी रोक

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता