Kuwait में आग की घटना में तमिलनाडु के सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री स्टालिन ने राहत की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2024

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुवैत अग्निकांड में मरने वालों में तमिलनाडु के सात लोग शामिल हैं और उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई लाने की व्यवस्था की गई है।

स्टालिन ने यहां एक बयान में कहा कि सरकार घायल हुए लोगों के इलाज के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। मृतकों की पहचान थूथुकुडी के वीरासामी मरियप्पन, तिरुचिरापल्ली के ई राजू, कुड्डालोर के कृष्णमूर्ति चिन्नादुरई, चेन्नई में रॉयपुरम के शिवशंकरन गोविंदन, तंजावुर के पी रिचर्ड, रामनाथपुरम के करुप्पन्नन रामू और विल्लुपुरम के मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है।

तमिलनाडु के अल्पसंख्यक कल्याण और अनिवासी तमिल कल्याण मंत्री के एस. मस्तान ने कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन के निर्देशानुसार, शवों को वापस लाने और घायलों के लिए आवश्यक इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नेट के मंगफ क्षेत्र में छह मंजिला इमारत में बुधवार तड़के आग लग गई थी। हादसे में 40 भारतीयों सहित 49 विदेशी मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 50 अन्य घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

PM Fasal Bima Yojana: Puducherry के 25000 Farmers की बल्ले-बल्ले, खाते में आए 29 करोड़ रुपये

Piyush Goyal का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu के लिए हानिकारक है Stalin सरकार

Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme

Assam Election 2026 पर Opinion Poll: NDA को पिछली बार से भी बड़ा बहुमत, BJP की सत्ता में वापसी तय!