कौशांबी में सात लोग 59 किलोग्राम से ज्यादा गांजा के साथ पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2025

कौशांबी जिले के सैनी थानाक्षेत्र में पुलिस, बाराबंकी के ‘एंटी नाकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ)’ एवं आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बुधवार को सात कथित तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 59 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को सैनी थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर स्थित एक दुकान पर दबिश दी गई तथा वहां से सात गांजा तस्करों (संजय त्रिपाठी, संदीप कुमार, पंकज विश्वकर्मा, रामकुमार सोनकर, राहुल यादव, सुनील जायसवाल एवं सुनील कुमार पटेल) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से 59 किलोग्राम 245 ग्राम गांजा बरामद किया गया तथा उन तस्करों में पांच कौशांबी तथा दो प्रतापगढ़ जनपद के हैं। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। दो मोटरसाइकिल, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 15750 रुपये नगद तथा छह मोबाइल बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन तस्करों ने पूछताछ करने पर बताया कि यह दुकान कड़ाधाम क्षेत्र के अकबरपुर सिपाह के पंकज त्रिपाठी ने किराये पर ले रखी है और वही दुकान पर गांजा मंगवाता है।

पुलिस के अनुसार इन तस्करों ने बताया कि वेलोग पंकज त्रिपाठी से ही गांजा खरीद उसे आसपास के जिलों एवं मध्यप्रदेश में बेचते हैं। वैसे मौके पर पंकज मौजूद नहीं था। सिंह के अनुसार इन गांजा तस्करों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा उन्हें न्यायालय में पेश किया जायेगा।फरार गांजा तस्कर पंकज त्रिपाठी की तलाश की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.