गंगोत्री से लौट रहे गुजरात के सात श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना में मौत; 28 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2023

उत्तराखंड के गंगोत्री धाम से गुजरात के श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस के उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने दूरभाष पर बताया कि दुर्घटनाभटवाड़ी तहसील में ऋषिकेश—गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम करीब सवा चार बजे की है। उन्होंने बताया कि हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी। मरने वाले सभी लोग गुजरात के भावनगर जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस में चालक और परिचालक समेत 35 व्यक्ति सवार थे।

इससे पहले, दुर्घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री ने तत्काल शीर्ष अधिकारियों से बात कर उन्हें राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। धामी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में एक हैलीकॉप्टर को मदद के लिए तैयार रखा गया है। हालांकि, मौसम खराब होने के कारण वह उड़ान नहीं भर पाया। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव से भी फोन पर बात कर घटनास्थल पर चल रहे राहत बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा था।

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma के World Cup 2027 खेलने पर Ajinkya Rahane की खरी-खरी: बार-बार सवाल उठाकर न पैदा करें Confusion

New-Gen Hyundai Creta का बड़ा बदलाव, K3 Platform और ADAS Features के साथ 2027 में होगी एंट्री

भारत में 2028 तक शुरू होगी Air Taxi, नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu ने Bengaluru में किया बड़ा ऐलान

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव