Pakistan के उत्तरी वजीरिस्तान में हुए दो आतंकी हमले में सात सुरक्षाकर्मियों की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2024

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों पर हुए दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में कम से कम सात सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है जबकि दो घायल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हसन खेल में शनिवार को पहला हमला किया था। आतंकियों ने बम निरोधक इकाई को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए थे। पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन ने एक अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि विस्फोट करने के तुरंत बाद आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

इसे भी पढ़ें: आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की दो माह बाद मौत

पुलिस ने बताया कि इन दोनों हमलों से पहले अज्ञात आंतकवादियों ने आठ मई को उत्तरी वजीरिस्तान जिले के शेवा में स्थित एक निजी विद्यालय के एक हिस्से को भी बम से उड़ा दिया था। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पहले चौकीदार को प्रताड़ित किया और बाद में स्कूल के दो कमरों को उड़ा दिया। पिछले साल मई में भी इसी तरह के हमले किए गए थे। आतंकियों ने मिराली में लड़कियों के दो सरकारी स्कूलों को उड़ा दिया था, लेकिन इसमें जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं थी।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला