ब्राजील में आठ जनवरी को हुए दंगों के मामले में सात वरिष्ठ सैन्य पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2023

ब्रासीलिया। ब्राजील की संघीय पुलिस ने राजधानी ब्रासीलिया में सरकारी भवनों पर आठ जनवरी को हुए हमलों के मामले में दक्षिण पंथी दंगाइयों की मदद करने के आरोप में सात वरिष्ठ सैन्य पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अभियोजकों का कहना है कि अधिकारियों के मोबाइल फोन में मिले संदेशों से इस बात का पता चलता है कि ब्रासीलिया की सैन्य पुलिस को पता था कि हमलावरों की मंशा क्या है।

पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। अभियोजकों ने कहा कि सैन्य अधिकारियों को मालूम था कि प्रदर्शनकारियों का इरादा राजधानी पर हमला करने और देश की इलेक्ट्रॉनिक मतदान प्रणाली की वैधता के बारे में गलत जानकारी फैलाने का था। आठ जनवरी को दंगाइयों ने सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ते हुए सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति भवन तथा अन्य सरकारी भवन पर हमला किया था। दगांइयों के हमले से पहले राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी ने तीनों भवनों की सुरक्षा बढ़ाने की लगातार सिफारिश की थी। दंगों के बाद बड़ी संख्या में हमलावरों तथा कुछ पूर्व सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

SIR की आड़ में वोटरों के साथ धोखा…ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ठाकरे ब्रदर्स, 4 अक्टूबर को मुंबई में महामोर्चा

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया