Rahul Gandhi की न्याय यात्रा का 7वां दिन, असम में रोड शो के साथ आगे बढ़ा काफिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को असम के बारपेटा जिले में एक रोड शो के साथ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ फिर से शुरू की। बिष्णुपुर में रात्रि विश्राम के बाद गांधी ने असम में यात्रा के 7वें दिन की शुरुआत बारपेटा शहर से न्यू बस स्टैंड तक रोड शो के साथ की, जहां वह जनता को संबोधित करेंगे।

गांधी को लोगों ने गमोचा (असमी गमछा) दिए। बारपेटा न्यू बस स्टैंड से कांग्रेस सांसद की यात्रा विशेष रूप से सजाई गई बस के जरिए जारी रहेगी। एक कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इसके बाद अभयपुरी में हरमोहन चक्रवर्ती मेमोरियल गर्ल्स एमई स्कूल से अभयपुरी कॉलेज तक पदयात्रा शुरू होगी जिसके बाद एक सार्वजनिक संबोधन होगा।’’

बोंगईगांव में उत्तरी सलमारा प्वाइंट पर कुछ देर के विराम के बाद वह फिर से धुबरी जिले के चलबाना गांव में कार से यात्रा शुरू करेंगे और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। गांधी रात्रि विश्राम के लिए गौरीपुर में रुककर अपने दिन का समापन करेंगे।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा