Red Sea में एक अमेरिकी युद्धपोत समेत कई वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2023

अमेरिकी युद्धपोत और कई वाणिज्यिक जहाजों पर लाल सागर में रविवार को हमले किये गए। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने यह जानकारी दी। यमन के हूती विद्रोहियों ने दो जहाजों पर हमले का दावा किया, जिन्हें उसने इजराइल से संबंधित बताया।

हालांकि, विद्रोहियों ने अमेरिकी नौसेना के जहाज को निशाना बनाने की बात स्वीकार नहीं की। यह हमला, पश्चिम एशिया में इजराइल-हमास युद्ध से जुड़े समुद्री हमलों की श्रृंखला में बड़ी वृद्धि होने को दर्शाता है।

पेंटागन ने कहा, ‘‘हम यूएसएस कार्नी और लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की खबर से अवगत हैं और जैसे ही विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी, हम प्रदान करेंगे।’’ इससे पहले, ब्रिटिश सेना ने लाल सागर में एक संदिग्ध ड्रोन हमला और विस्फोट होने की जानकारी दी थी।

इस हमले को इजराइल-हमास युद्ध से जुड़े क्षेत्र पश्चिम एशिया में समुद्री हमलों की बढ़ती घटनाओं के रूप में देखा जा रहा है। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में जहाजों पर हमले किये जा रहे हैं। विद्रोही इजराइल को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल भी दाग रहे हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि हमला यमन के साना में सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुआ और पांच घंटे तक चला।

प्रमुख खबरें

Dushyant Kumar Death Anniversary: हिंदुस्तानी गजल से मशहूर हुए दुष्यंत कुमार

कंडोम बनाने वाली कंपनी ने सऊदी अरब को लेकर किया ऐसा ऐलान, गल्फ बाजार में घमासान मचना तय!

अतीत से सबक, आगत से उम्मीद

G RAM G Act: Punjab Assembly का प्रस्ताव संघीय ढांचे की मूल भावना के विरुद्ध: Shivraj Chauhan का कड़ा प्रहार