Jammu & Kashmir Snowfall | श्रीनगर में भारी बर्फबारी! विजिबिलिटी कम होने से कई उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

By रेनू तिवारी | Jan 27, 2026

कश्मीर घाटी में हो रही ताजा बर्फबारी के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता (Visibility) कम होने और रनवे पर बर्फ जमा होने के कारण कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। हवाई अड्डा प्रशासन ने बताया कि रनवे से बर्फ हटाने का काम जारी है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इसमें बाधा आ रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइंस से उड़ान की स्थिति (Flight Status) की जांच जरूर कर लें।

इसे भी पढ़ें: रुपया शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा,10 पैसे चढ़कर 91.80 प्रति डॉलर पर

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक घाटी में इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में हवाई सेवाओं के साथ-साथ श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात बाधित होने की आशंका है। 

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty में भारी गिरावट, शुरुआती कारोबार में 730 अंक टूटा बाजार

Pitru Paksha में सपने में पूर्वजों का दिखना देता है खास संकेत, स्वप्न शास्त्र ने बताया पूरा अर्थ

केरलम में Operation Toofan के तहत 12584 गिरफ्तारियां, गृह मंत्री ने शुरू किया दूसरा चरण

Bhagat Singh Jayanti: CM Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने शहीद-ए-आजम को किया नमन