लेबनान में आर्थिक हालात को लेकर सड़कों पर लोगों का प्रदर्शन, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2021

बेरूत। लेबनान में बिगड़ते आर्थिक हालात और खराब होते जीवन स्तर को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों तथा सुरक्षाबलों के बीच हुईं झड़पों में कई प्रदर्शनकारी और 10 सैनिक घायल हो गए। विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर शीर्ष सरकारी संस्थानों के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया। लेबनान पिछले 20 महीने से सबसे खराब आर्थिक हालात का सामना कर रहा है, जिसे लेकर शनिवार को पूरे देश में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। विश्व बैंक के मुताबिक लेबानान की वर्तमान आर्थिक स्थिति पिछले 150 वर्षों के दौरान विश्व में देखी गईं सबसे खराब स्थितियों में से एक है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान और अमेरिका के बीच साझेदारी कायम रहेगी : जो बाइडेन

प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी संस्थानों पर भी हमला किया। लेबनान में स्थिति में जल्द सुधार होने की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि राष्ट्रपति मिशेल औन और प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत साद हरीरी के बीच राजनीतिक गतिरोध के कारण पिछले अक्टूबर से ही सरकार का गठन नहीं हो सका है। वहीं, आर्थिक संकट पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बातचीत भी पिछले साल से स्थगित है। लेबनान में 2019 से अब तक हजारों लोग बेरोजगार हो चुके हैं और 60 लाख की आबादी वाले देश में आधे से अधिक जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे है।

प्रमुख खबरें

Ambani की Reliance को सबसे बड़ा झटका, Stock Market Crash में डूब गए 3.12 लाख करोड़।

Maggi के बाद अब KitKat का कमाल, भारत बना Nestlé का सबसे बड़ा Global Market.

NEET 2026 पेपर लीक पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग

Gangtok की सड़कों पर घूमे मंत्री Scindia, पत्नी के लिए की Shopping, UPI से किया Digital Payment