राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी, जैसलमेर में पारा 45.3 डिग्री सेल्सियस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2025

राजस्थान के कई इलाके फिर से भीषण गर्मी की चपेट में हैं जहां शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी कुछ दिनों में गर्मी के और बढ़ने का अनुमान है। इसके अनुसार शनिवार दिन में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री, बीकानेर में 45.2 डिग्री, बाड़मेर व गंगानगर में 44.6 डिग्री, फलोदी में 44.2 डिग्री, कोटा में 44.0 डिग्री, चूरू में 43.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.3 डिग्री, जोधपुर में 42.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 42.4 डिग्री, पिलानी में 42.2 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने तथा पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का भी अनुमान है।

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आठ से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री रह सकता है। बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आठ से 10 जून के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली धूल भरी हवाएं चलेंगी।

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची