अफगानिस्तान में भुखमरी का भीषण संकट, श्रम के बदले गेहूं देने का किया ऐलान

By अभिनय आकाश | Oct 26, 2021

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद देश में भुखमरी और बेरोजगारी की समस्या एक  बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है। दिन पर दिन आर्थिक और मानवीय त्रासदी गहराती जा रही है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने संकेत दिए हैं कि देश में नवंबर महीने में खाद्य संकंट और ज्यादा विकट हो सकता है। हालांकि बढ़ती बेरोजगारी के बीच तालिबान ने देश के लोगों को काम के बदले गेंहू देने का ऑफर दिया है। तालिबान ने भले ही लोगों को राहत देने के लिए ये स्कीम शुरू की है। लेकिन देश इतने बुरे हालातों में फंसा हुआ है कि इस प्रयास को बेहद कम माना जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कर्ज में डूबा कंगाल पाकिस्तान तालिबानी सरकार को 5 अरब की देगा आर्थिक सहायता

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा कि सरकार ने एक कार्यक्रम लॉन्च किया है। जिसके तहत लोगों को काम के बदले अनाज दिया जाएगा। मुजाहिद के मुताबिक ये कार्यक्रम देश के तकरीबन सभी बड़े शहरों में चलाया जाएगा। अकेले काबुल शहर में इसके तहत चालीस हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराने की तैयारी है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के विदेश मंत्री, आईएसआई प्रमुख तालिबान से वार्ता करने काबुल पहुंचे

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट बताती है कि अबतक करीब 1.9 करोड़ अफगान लोगों को विकट खाद्य संकट से जूझना पड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर महीने में देश की आधी से ज्यादा आबादी के सामने विकट खाद्य संकट मौजूद होगा। वहीं कई रिपोर्ट्स अफगानिस्तान में भुखमरी के भयावह हालातों को बयां कर रहे हैं। कुछ समय पहले तो ये भी खबर आई थी कि कर्ज चुकाने के लिए लोग अपने बच्चों को बेच रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh ने कैलगरी कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों की कर दी बोलती बंद देखें Viral Video

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?