By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2025
नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) पोर्टल के 22 अप्रैल तक अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में लिंगानुपात 911 हो गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
राज्य कार्य बल (एसटीएफ) की बैठक में इसके संयोजक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा, ‘‘नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) पोर्टल के अनुसार 22 अप्रैल तक राज्य का लिंगानुपात 911 हो गया है।