अभिनेता केविन स्पेसी के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई संघीय अदालत में होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

न्यूयॉर्क (अमेरिका)। अभिनेता केविन स्पेसी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में दायर दीवानी मुकदमे की न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में सुनवाई की जा सकती है। एक संघीय न्यायाधीश ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति लुईस ए कप्लान ने एक लिखित फैसले में कहा कि अभिनेता एंथोनी रैप द्वारा स्पेसी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर कानूनी तौर पर गौर किए जाने की जरूरत है। मामला 1986 का है, जब रैप 14 वर्ष के थे। न्यायाधीश ने कहा, “रैप ने आरोप लगाया है कि स्पेसी ने उन्हें पलंग पर धकेला और खुद भी उनके पास लेट गए। इसके बाद वह उनके बेहद करीब आ गए। हालांकि, रैप तुरंत बेड से उठे और परिसर से बाहर निकल गए।”

इसे भी पढ़ें: मोदी राज में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों की संख्या में 70 प्रतिशत की कमी आई: अमित शाह

न्यायमूर्ति कप्लान ने कहा कि न्यूयॉर्क के ‘बाल उत्पीड़न अधिनियम’ के तहत जिन मामलों पर दोबारा विचार किया जा रहा है, उनमें यह मामला शामिल नहीं है। गौरतलब है कि 2019 में इस कानून के तहत अस्थायी रूप से लोगों को ऐसे मामलों में अपील करने की अनुमति दी गई थी, जिन पर पहले सुनवाई रोक दी गई थी। रैप और स्पेसी के वकीलों ने मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Siang Project को लेकर अरुणाचल के मंत्री बोले, सुरक्षा और स्थानीय हित दोनों जरूरी

Prabhas के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज? Fauzi के ग्लिम्प्स को लेकर बढ़ी हलचल

Opposition के हमलों के बीच क्या हटेंगे CEC Gyanesh Kumar? जानिए क्या है प्रक्रिया

विपक्षी MPs को बंदूक की नोक पर रोका गया, संजय राउत ने Election Commission पर साधा निशाना