By अभिनय आकाश | Oct 27, 2023
खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों को जोड़ने वाले कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान से उत्साहित अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस या एसएफजे अगले साल पूरे कनाडा में तथाकथित खालिस्तान जनमत संग्रह की एक महत्वाकांक्षी श्रृंखला की योजना बना रहा है। खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों को जोड़ने वाले कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान से उत्साहित अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस या एसएफजे अगले साल पूरे कनाडा में तथाकथित खालिस्तान जनमत संग्रह की एक महत्वाकांक्षी श्रृंखला की योजना बना रहा है।
एसएफजे के जनरल काउंसिल गुरपतवंत पन्नून ने एजेंसी कैनेडियन प्रेस को बताया कि अब वे अधिक मुखर हैं। वे सरे और भविष्य में खालिस्तानी मतदान केंद्रों में हजारों की संख्या में आएंगे। रिपोर्ट में पन्नून के हवाले से कहा गया है कि खालिस्तानी आंदोलन के कई समर्थक आतंकवादी करार दिए जाने के डर से अपनी राय देने से हिचक रहे थे, लेकिन ट्रूडो के बयान के बाद उनमें बोलने का आत्मविश्वास है। बताया जा रहा है कि खालिस्तानियों के खिलाफ ऐक्शन के लिए अब भारत एफएटीएफ का दरवाजा खटखटा सकता है। भारत की कोशिश है कि कनाडा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी वित्त पोषण पर कानूनी और नियामकीय कार्रवाई की जाए।