SGPC ने आतिशी की सिख गुरुओं के लिए टिप्पणियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2026

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा के समाप्त हुए शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी द्वारा सिख गुरुओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर निंदा की है।

पिछले साल गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर छह जनवरी को दिल्ली विधानसभा सत्र में चर्चा के बाद आतिशी द्वारा सिख गुरुओं के प्रति कथित तौर पर अनादर का मुद्दा एक बड़े राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गया है, जिसमें दिल्ली में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पंजाब में आम आदमी पार्टी शामिल हैं।

धामी ने कहा, “दिल्ली विधानसभा में एक निर्वाचित प्रतिनिधि द्वारा सिख गुरुओं के बारे में अपमानजनक का प्रयोग सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। आम आदमी पार्टी के नेता के इस निंदनीय रवैये के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट सेवा बंद, AAP नेताओं और 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

Bollywood अभिनेता Kay Kay Menon का 60वां जन्मदिन, Theatre से लेकर OTT तक ऐसा रहा सफर

Rajasthan के Governor और CM Bhajan Lal Sharma ने गांधी और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!