पाकिस्तान जाएंगे शबाना व जावेद अख्तर, कैफी आज़मी को देंगी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2019

कराची। पाकिस्तान में कराची के आर्ट्स काउंसिल ने बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आज़मी और उनके पति एवं पटकथा लेखक जावेद अख्तर को जाने माने शायर कैफी आज़मी को श्रद्धांजलि देने वाले एक सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया है। आर्ट्स काउंसिल के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को कहा कि हमने कैफ़ी आज़मी की बेटी शबाना आज़मी और उनके पति जावेद अख्तर को भारत के कुछ अन्य जानी-मानी तहज़बी शख्सियतों के साथ इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा कि अख्तर और आज़मी ने पुष्टि की है कि वे कार्यक्रम के लिए कराची आएंगे। यह कार्यक्रम 23 और 24 फरवरी को आर्ट्स काउंसिल में होगा।

इसे भी पढ़ें- अपनी जिंदगी की कहानी की स्टार हूं : करीना कूपर

दंपति कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। काउंसिल के सचिव एज़ाज फारूकी ने कहा कि यह भारत के उल्लेखनीय और लोकप्रिय लेखकों, शायरों और कलाकारों के लिए अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ बातचीत करने का एक शानदार मौका है।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला