Lipstick Shade Number याद रखने से दोबारा खरीदारी और Online Shopping होती है आसान

By अनन्या मिश्रा | Oct 14, 2026

फैशन की दुनिया में आए दिन कोई न कोई चीज ट्रेंड करती रहती है। फैशन का मतलब सिर्फ आउटफिट्स से नहीं होता है। बल्कि मेकअप भी फैशन की कैटेगरी में आता है। जब मेकअप की बात होती है, तो आइलाइनर, काजल, फाउंडेशन और फेस पाउडर का नाम लिया जाता है। लिपस्टिक भी उनमें से एक है। जब भी हम लिपस्टिक लगाते हैं तो हमारी खूबसूरती और निखरकर आती है।

इसे भी पढ़ें: Bangle Set Designs: फेस्टिव सीजन में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे Velvet Kada और Mirror Work बैंगल डिजाइंस

जानिए नंबरों का मतलब

क्या आपने कभी यह जानने का प्रयास किया कि इन नंबरों का क्या मतलब है। क्या इनका कोई मतलब होता है या ये ऐसे ही लिखे होते हैं। अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल होता है। ऐसे में हम आपको इन्हीं सवालों के जवाब देने जा रहे हैं।

लिपस्टिक पर लि‍खे नंबरों का क्या है मतलब

लिपस्टिक पर नीचे जो नंबर लिखा होता है, वह उस लिपस्टिक के शेड को पहचानने का आसान तरीका है। अधिकतर ब्रांड्स यह नंबर इसलिए लिखा जाता है, क्योंकि यह एक यूनिक कोड है। जो उस खास रंग या फॉर्मूलेशन को दिखाता है। जैसे आप एक लिपस्टिक का शेड नंबर 115 यूज कर रही है और मान लीजिए यह शेड आपको बहुत पसंद आता है, लेकिन आप उसी शेड का नाम भूल जाती हैं, तो नंबर देखकर वही लिपस्टिक शेड आसानी से खरीद सकती हैं।

नंबर और नाम क्यों होते हैं

आपने देखा होगा कि लिपस्टिक पर ब्रांड के साथ-साथ एक नंबर भी लिखा होता है, जैसे 'Ruby Woo- 707, MR 22।' इसकी वजह यह है कि एक ही नाम कई ब्रांड्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन नंबर इसको यूनिक पहचान देता है। वहीं कुछ ब्रांड्स शेड के अलावा फॉर्मूला भी इस नंबर से दिखाते हैं।

दोबारा खरीदने में होगी आसानी

अगर आप भी पहले से कोई लिपस्टिक इस्तेमाल कर रही हैं। अब आपको नया लिपस्टिक खरीदना है, लेकिन उसका नाम नहीं याद आ रहा है, तो यह नंबर्स आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए लिपस्टिक शेड नंबर नोट करना आपके लिए हमेशा फायदेमंद रहेगा।

जानिए ऑनलाइन शॉपिंग में नंबर की भूमिका

अगर आप भी ऑनलाइन लिपस्टिक खरीद रही हैं, तो शेड नंबर सबसे ज्यादा भरोसेमंद तरीका है। इससे आपको आसानी से वही कलर मिल जाता है। कई बार ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदने पर रंग मिसमैच हो जाता है। दरअसल, जो रंग हमें फोटो में दिखता है, वह असल में एकदम अलग होता है। ऐसे में नंबर सबसे सही तरीका होता है।

प्रमुख खबरें

बिजली क्षेत्र में Startup की मदद के लिए सरकार लाएगी एकीकृत Data Sharing फ्रेमवर्क

पुजारा बोले, Abhishek Sharma में Chris Gayle जैसी काबिलियत, T20I में नाम रहेगा याद

Railway Employees को दशहरा से पहले मिला तोहफा, 78 दिन के PLB को मंजूरी

एक साथ 5 सरकारी नौकरियां कर रहा था Kashim Chowdhury, फिर एक वीडियो कॉल से बिगड़ी बात और...