भारतीय नौसेना पर भी छाया कोविड-19 का साया, 21 कर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2020

कोरोना वायरस का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। आम लोगों और पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में लेने के बाद इस संक्रमण ने भारतीय नौसेना के जवानों को भी अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारतीय नौसेना के कम से कम 21 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

 आईएनएस आंग्रे, मुंबई परिसर में लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है। साथ ही संक्रमण और न फैले इसके लिए सभी कदम उठाए गए हैं।कोविड-19 के लिए इलाज करा रहे नौसेना के 20 कर्मी पश्चिम नौसैन्य कमान की साजो सामान संबंधी शाखा का हिस्सा हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी नौसैन्य केंद्रों पर एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष