ICC Women's T20I Rankings: शेफाली वर्मा को धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम, आईसीसी रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा

By Kusum | Jul 15, 2025

इंग्लैंड और भारत की महिला टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है। इसमें भारत का प्रदर्शन काबिले-तारीफ रहा और उसने इतिहास रच कर पहली बार इंग्लैंड को हराकर 3-2 से सीरीज अपने नाम की। वहीं अब आईसीसी ने अपनी महिला टी20 रैंकिंग जारी की है जिसमें भारत की शेफाली वर्मा को बड़ा फायदा हुआ है। 


शेफाली वर्मा को पिछले साल टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया था। लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट और डब्ल्यूपीएल 2025 में प्रभावित किया जिसके कारण उनकी वापसी इंग्लैंड दौरे  पर हुई। भारत को सीरीज जिताने में शेफाली वर्मा का योगदान अहम है। इसका फायदा भी शेफाली को मिला है और वह चार स्थान के फायदे से टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही है। वह फिलहाल, 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं। सीरीज में शेफाली ने पांच मैचों में 176 रन 158.56 स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

 

साथ ही गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा एक स्थान के नुकसान से तीसरे और एक स्थान के फायदे से ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड दूसरे स्थान पर आ गई हैं। जबकि टॉप पर सादिया इकबाल बरकरार हैं। लॉरेन बेल को हुए एक स्थान के नुकसान के कारण सोफी एकलेस्टन चौथे और उनकी साथी पांचवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान का नशरा संधू और ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वैरहम संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bihar CM की कुर्सी पर सस्पेंस! Nitish की विदाई के बाद क्या BJP चौंकाने वाला नाम सामने लाएगी?

इनके दामन पर कोई दाग नहीं Amit Shah ने की Nitish Kumar की जमकर तारीफ, कहा- स्वर्णिम अध्याय है उनका कार्यकाल

यह मेरा आखिरी व्लॉग है, UK07 Rider Anurag Dobhal के वीडियो से मचा हड़कंप, परिवार के खिलाफ उगला जहर

Assistent Professor Jobs 2026: Rajasthan Central University में Assistant Professor की Jobs, शानदार Salary, करें Apply