Women's Asia Cup: Thailand के खिलाफ जीत के बाद भी Shafali Verma ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2026

 भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा कि थाईलैंड की कमजोर टीम के खिलाफ महिला एशिया कप के पहले मैच में 94 रन की आसान जीत के बावजूद टीम की बल्लेबाजी इकाई को टर्न लेती पिचों पर अपनी कमियों का आकलन करना होगा। शेफाली ने 36 गेंदों में 64 रन बनाकर भारत को अच्छी शुरुआत दी। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। लेकिन भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज नहीं चल पाए। एक विकेट पर 91 रन के बाद उसका स्कोर जल्द ही छह विकेट पर 127 रन हो गया और आखिर में उसने नौ विकेट पर 159 रन बनाए।

हरमनप्रीत कौर (05 रन), भारती फुलमाली (14 गेंदों पर 13 रन), ऋचा घोष (00) और दीप्ति शर्मा (05) ने थाईलैंड के अनुभवहीन गेंदबाजों के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया। शेफाली ने कहा कि भारत को पता था कि पिच से कुछ टर्न मिलेगा और पारी आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों को बेहतर ढंग से तालमेल बिठाने की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यहां की पिच टर्न लेगी। हम यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और हम इस पिच के बारे में जानते थे।’’ शेफाली ने कहा कि नई गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘नई गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आ रही थी। गेंद पुरानी होने के बाद गेंद टर्न लेने लगती है।’’ शेफाली ने कहा, ‘‘दो साल पहले विश्व कप के लिए हम यहां आए थे, इसलिए मुझे यहां की परिस्थितियों का पता है और मैं तैयार थी। स्वदेश में मैं इस तरह की पिच पर खेलने का अभ्यास कर रही थी।

प्रमुख खबरें

Tiger Shroff पर जानलेवा हमले के बाद मुश्किल घड़ी में दोस्त का साथ, देर रात अभिनेता के घर मिलने पहुंचीं Disha Patani

Meghalaya में GIS और सैटेलाइट से 3.4 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य बंजर जमीन की हुई पहचान

Shardiya Navratri की महाष्टमी पर Maa Mahagauri की पूजा और Kanya Pujan का विशेष विधान

Ankita Bhandari Case: Patiala House Court बाहर प्रदर्शन कर रहे कई लोग हिरासत में लिए गए