Shafali Verma बोलीं: Champions Trophy की तैयारी में टीम खेलेगी निडर और समझदारी भरा T20

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 15, 2026

उप-कप्तान शेफाली वर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए निर्भीक अंदाज में, लेकिन समझदारी के साथ क्रिकेट खेलना चाहती है। भारतीय महिला टीम पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। यह टी20 सीरीज फरवरी में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारियों का हिस्सा है।

हमने कई बैठकें की हैं इसलिए हर किसी को पता है कि उसे क्या करना है। हम बस हर सीरीज के साथ अपने खेल में लगातार सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। ’’ हरमनप्रीत कौर के कप्तानी से हटने के बाद भारतीय टीम की अगुआई अब स्मृति मंधाना करेंगी जिन्हें सभी प्रारूपों की कप्तान नियुक्त किया गया है।

शेफाली टी20 अंतरराष्ट्रीय में उप-कप्तान होंगी जबकि दीप्ति शर्मा को वनडे में उप-कप्तान नियुक्त किया गया। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत के बारे में शेफाली ने कहा, ‘‘हरमन ने महिला क्रिकेट को काफी आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। महिला क्रिकेट आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है।

’’ पिछले साल राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने के बाद वनडे विश्व कप के दौरान टीम में वापसी करने वाली शेफाली ने कहा कि उन्हें खेल के विभिन्न पहलुओं पर की गई कड़ी मेहनत से फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं टीम से बाहर थी, तब मैंने अपने खेल का विश्लेषण किया। मुझे निरंतरता, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर काम करने की जरूरत थी।

मैंने इन चीजों पर कड़ी मेहनत की और अब सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं 2021 से हरियाणा के लिए गेंदबाजी कर रही हूं इसलिए यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। मैं पहले सोचा करती थी कि अगर मुझे एक दिन भारत के लिए गेंदबाजी करनी पड़ी तो मुझे उसके लिए खुद को कैसे तैयार करना चाहिए।

मानसिक रूप से मैं पहले से ही इसकी तैयारी कर रही थी। ’’ शेफाली ने कहा कि टीम को एशिया कप और एशियाई खेलों में मध्यक्रम बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की ज्यादा कमी महसूस नहीं हुई और इस स्थान पर नए खिलाड़ियों को आजमाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जेमी (जेमिमा) चोट से उबर रही हैं, लेकिन एशिया कप और एशियाई खेलों में हमें उनकी कमी ज्यादा महसूस नहीं हुई।

ऋचा (घोष) और हरमन (हरमनप्रीत कौर) ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह शानदार था। अब निकी (प्रसाद) भी टीम में आई हैं। उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी और हम इस स्थान पर खिलाड़ियों को आजमाते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Mobile Call पर 1 नवंबर से दिखेगा कॉलर का नाम, 4G नेटवर्क के लिए Telecom Department के निर्देश

Kolkata में बाइक फिसलने के बाद रंगे फ्लाईओवरों पर लगाए गए road markers

Volkswagen और Skoda लाएंगे 2 नई EV, JSW के साथ 2028 तक भारत में होगी लॉन्चिंग

मच्छर की ताकत देख फ्रांस का 31 देशों के मुस्लिम पायलटों पर खुलासा! कर दिया होश उड़ा देने वाला ऐलान