पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को हराया, अब्दुल्ला शफीक ने खेली ऐतिहासिक पारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

गॉल। अब्दुल्ला शफीक के नाबाद 160 रन की मदद से पाकिस्तान ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछे करते हुए बुधवार को यहां श्रीलंका को पहले क्रिकेट टेस्ट में चार विकेट से हरा दिया। श्रीलंका में राजनीतिक और आर्थिक संकट के बावजूद इस टेस्ट श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। शफीक ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 408 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का मारा। शफीक चार रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब उनके खिलाफ पगबाधा की विश्वसनीय अपील ठुकरा दी गई। धनंजय डिसिल्वा ने 135 रन के स्कोर पर अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपकाया जबकि 151 रन के स्कोर पर भी उनका कैच छूटा।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games 2026 | भारत की सुवर्णा राज ने महिलाओं की चक्का फेंक (Discus Throw) एफ54 स्पर्धा में रचा इतिहास, जीता स्वर्णिम पदक

Asian Para Games: थुलासिमथी और नितेश पैरा बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे

Saudi Arabia के दम्माम में King Fahd Airport पर हमला, एक नागरिक की मौत और 8 घायल

एशियाई पैरा खेलों में Swati Choudhary ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में जीता रजत पदक