भाजपा सरकार का एजेंट बनकर कार्य न करें कुछ अधिकारी - मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 04, 2021

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त शर्मा ने प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह से हिमाचल प्रदेश जैसे शांत प्रदेश में सुलह के पूर्व विधायक एवं सीपीएस रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगजीवन पाल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने मारपीट की है उससे साफ नजर आ रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है और कुछ अधिकारी सरकार के एजेंट बनकर सरकार के इशारे पर पक्षपात के साथ कार्य कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा उपचुनावों से भाग गई, सरकार को हार का डर-कांग्रेस प्रवक्ता बोले-मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में थी

 

उन्होंने कहा कि इस तरह के पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्य करने वाले कर्मचारियों पर कांग्रेस की पूरी नज़र है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि इस तरह की हिंसा प्रदेश में दोबारा नहीं हो सके।

 

 

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में नहीं होंगे मंडी लोकसभा व तीन विधानसभा क्षेत्रों के उप चुनाव

 

शगुन ने कहा कि इस तरह की घटना से प्रदेश की छवि तो धूमिल हुई ही है और प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा फैलाई गई गुंडागर्दी का भी असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में जयराम सरकार सत्ता में आई है तबसे गोली चलने की घटना, खनन माफिया का आतंक,  मुख्यमंत्री के सामने कर्मचारियों का भिड़ना ,  मुख्यमंत्री के सामने मंत्री द्वारा धक्कामुक्की जैसी शर्मनाक घटनाओं ने प्रदेश का सिर शर्म से झुका दिया है। शगुन ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपना ध्यान कानून व्यवस्था को सुधारने पर केंद्रित करने की जरूरत है परंतु मुख्यमंत्री तो चंद लोगों की कठपुतली बनकर रह गए हैं।

शगुन ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के शांतिपूर्ण विरोध को भाजपा हिंसा से दबाना चाह रही है वो लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है और प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार के इन सब ओछे हथकंडों को देखकर 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है।

प्रमुख खबरें

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में Modi सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..

GT vs KKR: अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LAC पर तनाव के बीच Delhi में India-China की बड़ी बैठक, SCO पर नई रणनीति का संकेत?